Defense Companies listed in India

Defense companies listed in India: वर्तमान समय में जो लोग Stock Market में इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं उन्होंने निश्चित रूप से ही हमारे नए बजट पर जरूर ध्यान दिया होगा, जिसमें हमारी वर्तमान फाइनेंस मिनिस्टर श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने भारत के Defense बजट को बढ़ा दिया है। इसके कारण कई Defense कंपनियों के अंतर्गत इन्वेस्टमेंट के तौर पर बड़ा पैसा जाने वाला है, और इसका असर Stock Market पर भी जरूर पड़ेगा।

साथ ही Stock Market के अंतर्गत जो रजिस्टर Defense Companies है, उन पर भी इसका अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा, और इसका सकारात्मक प्रभाव का फायदा उठाने के लिए ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स मौका ढूंढ रहे हैं, और इसीलिए कुछ लोग Best Defense Companies के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। 

यदि आप भी Best Defense Companies Listed in India के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह है, क्योंकि आज के लेख में हम आपको Best Defense Companies Listed in India के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं –

Defense Companies किसे कहते हैं? – Defense Companies कौन सी होती है?

वे Companies जो भारत के Defense Sector में अपनी सेवाएं प्रोडक्ट या अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाती हैं, उन्हें Defense Companies के तौर पर जाना जाता है। 

भारत में ऐसे कई Companies हैं जो वर्तमान समय में भारत के सुरक्षा क्षेत्र अर्थात Defense सेक्टर को मजबूती प्रदान करती है तथा अपने प्रोडक्ट के द्वारा और मेक इन इंडिया इनीशिएटिव के अंतर्गत भारत में बनाई गई जहाज, रॉकेट, सोलर प्रोडक्ट, हथियार इत्यादि उपलब्ध करवाती है, जैसे कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक, भारत डायनॉमिक्स, कोचीन शिपयार्ड, भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, सोलर इंडस्ट्रीज, परस Defense एंड स्पेस टेक्नोलॉजी, इत्यादि, Defense Companies कहलाती है।

Stock Market में कौन सी Defense Companies रजिस्टर्ड है? (Defense Companies Listed in India)

निम्नलिखित Companies भारत में Defense कंपनियों के तौर पर लिस्टेड है और इन्हें Top 10 Defense Company के तौर पर भी जाना जा सकता है –

  1. Hindustan Aeronautics
  • Market Cap – 81,821Cr INR
  • P/E Ratio – 13.92
  • Debt to equity – 0.00
  • Return on equity – 29.26
  • Book value – 625.82
  • Face value – 10
  1. Bharat electronics
  • Market Cap – 69,187Cr INR
  • P/E Ratio – 25.12 
  • Debt to equity – 0.01
  • Return on equity – 20.55
  • Book value – 17.69
  • Face value – 1
  1. Bharat dynamics
  • Market Cap – 15,242Cr INR
  • P/E Ratio – 32.85
  • Debt to equity – 0.00
  • Return on equity – 17.49
  • Book value – 170.66
  • Face value – 10
  1. Mazagon dock ship builders
  • Market Cap – 14,337 Cr INR
  • P/E Ratio – 17.64
  • Debt to equity – 0.00
  • Return on equity – 16.76
  • Book value – 213.41
  • Face value – 10
  1. Cochin shipyard
  • Market Cap – 6,213Cr INR
  • P/E Ratio – 11.51
  • Debt to equity – 0.12
  • Return on equity – 13.39
  • Book value – 341.93
  • Face value – 10
  1. Bharat earth movers limited
  • Market Cap – 5772Cr INR
  • P/E Ratio – 42.62
  • Debt to equity – 0.29
  • Return on equity – 5.64
  • Book value – 532.00
  • Face value – 10
  1. Solar industries ltd
  • Market Cap – 33,757Cr INR
  • P/E Ratio – 46.94
  • Debt to equity – 0.54
  • Return on equity – 25.26
  • Book value – 241.64
  • Face value – 2
  1. MTAR Technologies
  • Market Cap – 5,361Cr INR
  • P/E Ratio – 58.17 
  • Debt to equity – 0.24
  • Return on equity – 12.22
  • Book value – 182.37 
  • Face value – 10
  1. Paras defence and space technologies
  • Market Cap – 1997Cr INR
  • P/E Ratio – 56.12
  • Debt to equity – 0.09
  • Return on equity – 9.25
  • Book value – 100.92
  • Face value – 10
  1. Bharat forge
  • Market Cap – 41,440 Cr INR
  • P/E Ratio – 42.84
  • Debt to equity – 0.99
  • Return on equity – 18.05
  • Book value – 140.87
  • Face value – 2

क्या Stock Market में लिस्टेड Defense Companies में इन्वेस्टमेंट करना चाहिए? 

वर्तमान समय में यदि हम फरवरी 2023 में भारतीय संसद के अंतर्गत पेश किए गए बजट में देखें तो हमें पता चलेगा कि भारत सरकार ने इस बार बजट में Defense बजट को बढ़ाकर ₹5,93,537.64 करोड़ कर दिया है, और इसके अंतर्गत 1,38,205 करोड रुपए केवल पेंशन के लिए दिए जाएंगे, और इसलिए यह देखने लायक होगा कि किस प्रकार भारतीय Defense मिनिस्ट्री अपने इस बजट को खर्च करेगी।

हम यह आसानी से समझ सकते हैं कि इस बजट का एक बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को मॉडर्नाइज करने में भी काम में लिया जाएगा। 

Stock Market के संदर्भ में देखा जाए तो Market में उछाल देखा जा सकता है, और इसलिए यदि कोई निवेशक भारतीय Defense इंडस्ट्री में निवेश करना चाहता है, तो वह निश्चित रूप से कर सकता है। इस निवेश के फायदेमंद होने के आसार देखे जा सकते हैं।

क्या Stock Market में Listed Defense Companies में ट्रेडिंग करनी चाहिए? 

धीरे-धीरे करके भारतीय Defense मिनिस्ट्री कई Defense कंपनियों में अपने बजट का पैसा लगाएगी, जिसके कारण थोड़े थोड़े समय में भी एक से 2% का उछाल लगभग सभी Defense Companies में देखने को मिल सकता है, जिसके कारण यदि कोई Stock Market के अंतर्गत ट्रेडर एक से 2% का कमीशन प्राप्त करना चाहता है तो वह ट्रेडिंग भी कर सकता है।

Conclusion

आज के लेख में हमने आपको Defense Companies Listed in India के बारे में सारी जानकारी उपलब्ध करवाई है। जो निश्चित रूप से आपके लिए जानना जरूरी है। 

हम आशा करते हैं कि यदि आपने हमारा यह लेख ध्यान पूर्वक पढ़ा होगा तो Defense Companies Listed in India के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको अन्य किसी लेख को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा यदि आपके मन में इस लेख से संबंधित कोई सवाल है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट कर के पूछ सकते हैं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment